फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में वृद्ध की चाकू मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सोन गांव में शनिवार की देर शाम मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक ने वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया। वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खोजौली गांव निवासी जोखू कन्नौजिया (60) शनिवार को किसी काम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नैनीजोर गया हुआ था। देर शाम वापस लौटते समय जोखू सोन गांव पहुंचा, जहां उसका सोन गांव निवासी निरहुआ से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही निरहुआ ने अपने पास रखे चाकू से जोखू पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। जानकारी होने पर परिजन जोखू को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से रेफर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृत के पुत्र राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी निरहुआ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दो पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें