फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार की टक्कर से ऑटो सवार वृद्ध की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के रोशनपुर चट्टी के पास सोमवार की रात कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जहानागंज थाना के सकुराबाद गांव निवासी बटुलन खातून (90), अपने पुत्र जुबेर अहमद (60), असमक खातून (50), फौजिया खातून (22), सैय्यदा खातून (55), तस्लीमा खातून (18) और अंजुमयरा खातून (50) के साथ सोमवार को रिश्तेदार के यहां गई थी। रात में 11 बजे ऑटो से सभी लोग घर लौट रहे थे। रोशनपुर चट्टी के पास एक कार ने ऑटो पर टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार सभी सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी कोल्हूखोर पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख बटुलन खातून को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बटुलन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें