फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा में संदिग्ध बुखार का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार एक डेंगू से ग्रसित वृद्ध की मौत भी हो गई। इसके बाद तो कस्बे में हड़कंप सा मच गया है। बृहस्पतिवार को भी 33 नए मरीज सामने आए तो वहीं 64 बुखार से पीड़ित मरीजों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू की जांच के लिए भेजा। संदिग्ध बुखार से प्रभावित मुहल्ले ही नहीं बल्कि पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कस्बा के मुहल्ला पुरानी बस्ती निवासी हाजी गुलाम नबी (80) की जांच में बीते रविवार को डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराये थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां परिजन उन्हें ले जा रहे थे कि मेडिकल कालेज पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी बेड बुखार पीड़ितों से भरे पड़े मिले तो कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पतालों में भी ज्यादातर बुखार के रोगी ही भरे हुए हैं।
स्वास्थ्य महकमा लगातार प्रभावित क्षेत्रों में चक्रमण कर रहा है और बुखार पीड़ितों की जांच के साथ दवा आदि उपलब्ध कराने की कवायद में जुटा है। नपा प्रशासन व मलेरिया विभाग भी दवा आदि का छिड़काव करा रहा है लेकिन संदिग्ध बुखार का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर मुहल्ला पूरासोफी, हैदराबाद, नयापूरा, पूरारानी, शाहमोहम्मदपुर आदि से लगभग 33 नए बुखार रोगी इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचे। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. मनोज मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को 71 लोगों की जांच की गई। 64 का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। प्राइवेट अस्पतालों की बात की जाए तो 65 से अधिक नए संदिग्ध बुखार रोगी इलाज के लिए पहुंचे। डेंगू से एक की मौत के बाद पूरे कस्बे के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें