बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शनिवार की दोपहर फर्राटा पंखे में उतरे करंट से वृद्ध की मौत हो गई। पंखा गिरने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और पंखा का लाइट काट दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार निवासी मालधारी विश्वकर्मा (67) पुत्र शिवनायक विश्वकर्मा शनिवार को अपने घर में सोने चले गए। दोपहर करीब एक बजे पंखा चालू करने गए तो अचानक पंखे में करंट उतर गया और वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद वह जमीन पर धड़ाम से पंखा लेकर गिर पड़े। पंखा गिरने की आवाज सुनकर परिजन भी पहुंचे। वहां देखा कि मालधारी के ऊपर पंखा गिरा है। परिजन तत्काल पंखा का करंट काट दिए। इसके बाद उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।