बलरामपुर। सरायमीर कस्बा में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर इसपत (55) निवासी मनरा थाना सरायमीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय वह सरायमीर बाजार से पैदल ही वापस घर लौट रहा था। मृतक तीन पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। संवाद