रौनापार थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी एक वृद्ध की लाश शनिवार को दिन में गांव स्थित पोखरी में शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतापुर गांव निवासी रामवृक्ष पटेल (70) शनिवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए गांव के बाहर स्थित पोखरी पर गए थे। इसी दौरान वह पैर फिसल जाने से पोखरी में गिर गए और डूब गए। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। 10 बजे के लगभग गांव के लोग पोखरी की तरफ गए तो रामवृक्ष का शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक की कोई संतान नहीं थे वह अपने छोटे भाई के परिवार के साथ रहता था।