फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेपुर गेट के पास ओएचई तार टूटा, थमे ट्रेनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। सठियांव-आजमगढ़ के बीच मूसेपुर गेट के पास शुक्रवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे ओएचई तार टूट गया। इसे करीब 45 मिनट के मरम्मत के बाद एक बजे बनाया गया। इस दौरान करीब तीन ट्रेनें प्रभावित रही। जानकारी मुताबिक मऊ से दिन में करीब सवा 12 बजे इंजन आ रहा था। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले मूसेपुर गेट के पास अचानक ओएचई तार फंसकर टूट गया। रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलते ही मरम्मत के लिए तत्काल टीम भेजी। मशक्कत के बाद एक बजे तार को जोड़ा गया। इस बीच गरीब नवाज ट्रेन को रानी की सराय स्टेशन, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अप सठियांव व ताप्ती गंगा डाउन फरिहां स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस बीच करीब 45 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें