फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे अधिकारी, आपत्तियों का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जारी हुई 306 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर आईं आपत्तियाें के निस्तारण की कवायद शुरू हो गई। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए समस्त तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को तीन दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर मानक वाले ही सूची में रखे जाएं। ताकि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड से कुल 306 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर हाईस्कूल के एक लाख 6 हजार 134 व इंटरमीडिएट के 93 हजार 411 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बताया कि विद्यालयों की ओर से कुल 296 से अधिक आपत्तियां आईं हैं। जिसका निस्तारण करने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। 20 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को भेजा जाएगा।
डीआईओएस ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आठ तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अनंतिम सूची में शामिल परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की धारण क्षमता को देखने के भी निर्देश दिए गए हैं। कहा, अगर धारण क्षमता अधिक है तो नजदीकी केंद्र में ही परीक्षार्थी समायोजित कर दिए जाएंगे। दूरी को लेकर आईं आपत्तियों पर कहा कि मानक वाले परीक्षा केंद्रों में निकट सेंटर बना दिया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें