फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक में बेरहमी से ठूंसे मिले 27 गोवंश में 11 मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कस्बा में ही मवेशी लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक पर 27 की संख्या में गौवंश ठूंस कर भरे हुए थे। जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद मवेशियों में 11 मृत हाल में मिले। जिन्हें पुलिस ने दफना दिया तो वहीं जिंदा मिले मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों पर भेजने की कवायद की गई। पुलिस द्वारा रोके जाते ही ट्रक के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक आजमगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रही है। जिसमें मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हैं। वध के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। जीयनपुर कस्बा में मुबारकपुर तिराहे के पास ट्रक की चेकिंग की जाने लगी। इसी दौरान एक ट्रक दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देख ट्रक चालक व खलासी मौके से कुछ दूर पहले ही ट्रक खड़ी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को चेक किया तो उसमें ठूंस-ठूंस कर कुल 27 गोवंश लदे हुए थे। जिसमें 11 मवेशी मृत हाल में पड़े थे। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर मृत मवेशियों को दफन कराया और जिंदा बचे मवेशियों को गोआश्रय स्थल भेजने की कवायद में जुट गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फरार चालक व खलासी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें