फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता तेजप्रताप सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, मंत्री शिवानंद सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार राय सहित सदस्य कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम मेंहनगर रामानुजन शुक्ला ने बार के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार-बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए त्वरित और पारदर्शी तरीके से वादकारियों को न्याय दिलाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दोनों पक्षों को समझ-बूझ के साथ न्याय दिलाने की प्रक्रिया में सदैव सच्चे मन से प्रयास करना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी लाल विहारी यादव, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह, राजनाथ यादव, श्याम विहारी, शिवानंद यादव, रामदरश राम, रविन्द्र नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें