फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव राकेश पाठक शामिल हुए। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा ने अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफी उल हसन अब्बासी, उपाध्यक्ष हरीनाथ पांडेय, सोहन लाल यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदेश कुमार यादव, मंत्री जयप्रकाश यादव को शपथ दिलाई। इसी तरह उपमंत्री प्रशासन शेषमणि तिवारी, उप मंत्री प्रकाशन कमलेश कुमार, उप मंत्री पुस्तकालय जनार्दन राय, कोषाध्यक्ष पंकज राज ने भी शपथ ली। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य कृष्ण कांत माथुर, संजय श्रीवास्तव, एजाज आलम, योगेश सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य अभिषेक राय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह, रविंदर कुमार, प्रभाकर सिंह, जयप्रकाश यादव, दयाशंकर सिंह पटेल, उदय राज यादव, राज नारायण गुप्ता, विपिन श्रीवास्तव, अतुल राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें