फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमएसटी में लिखे ट्रेन नंबर पर ही कर सकेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे ने लॉकडाउन से बंद चल रही एमएसटी सेवा को पुन: शुरू तो कर दिया है लेकिन नियमों में बदलाव किए गए हैं। यात्री अब एमएसटी में दर्ज ट्रेन नंबर पर ही यात्रा कर सकेंगे। यानी अब उन्हें किसी अन्य ट्रेन में चढ़ने पर जुर्माना भुगतना होगा। गोदान एक्सप्रेस विशेष गाड़ी में एमएसटी धारक यात्रा नहीं कर सकेंगे। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे ने धीरे-धीरे स्पेशल और अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया था, लेकिन एमएसटी सेवा बहाल नहीं की थी, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानियों के साथ ही आने-जाने में अधिक पैसा खर्च करना पड़ता था और रोज ही टिकट खरीदने का झंझट अलग होता था। अब इससे उन्हें निजात मिल जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मंडल मुख्यालय से एमएसटी बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। बताया कि एमएसटी में अब ट्रेन नंबर भी पड़ेगा और यात्री केवल उन्हीं ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यानी पहले की तरह नहीं कि जिस ट्रेन में चाहा, उसी में यात्रा कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें