फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब 20 सितंबर तक जमा कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा का फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का आवेदन 20 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा कराया जाएगा। प्रधानाचार्य 25 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हुई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन लिए गए। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया जाना तय था। इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए।
विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए कुछ शिक्षक नेताओं ने बोर्ड के सचिव से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा करने और पांच सितंबर तक विद्यार्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने का मौका दिया गया था। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 20 सितंबर तक फीस का चालान जमा होगा। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

26 से 30 सितंबर तक उसकी जांच की जाएगी। गलतियाें को पांच अक्तूबर तक संशोधित किया जा सकेगा। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें