फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब मार्च की बजाय दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर नल योजना का काम पूरा करने के लिए सरकार ने समय सीमा बढ़ा दिया है। अब मार्च की बजाय दिसंबर 24 तक जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ग्रामीण आबादी को नल से जल पहुंचाने की योजना है। लगभग 54 लाख आबादी वाले इस जनपद में योजना के तहत 132427.53 लाख की कुल 1465 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत है। पहले मार्च 2024 तक हर घर को नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य था। लेकिन शुरुआती दौर में दो ही कार्यदायी संस्थाएं होने के कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया। वर्ष 2023 में पांच और कार्यदायी संस्थाओं के आने से अब सभी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इसको देखते हुए शासन की तरफ से काम पूरा करने की समय सीमा को बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया गया है। सातों कार्यदायी संस्थाओं को सभी पेयजल परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा कर लेना है। कार्य की बात की जाय तो 19369 किमी से 14880 किमी पाइप लाइन बिछाई गई है। वहीं, 614244 के सापेक्ष 426054 हाउस कनेक्शन दिए गए। 1466 बोरिंग भी हो चुकी है।
121 ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा
जिले में 1465 पेयजल परियोजनाओं में से 121 पर ओवर हेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 1143 पर काम चल रहा है। इसी प्रकार 474 पेयजल परियोजनाओं पर सोलर पैनल भी लगाए जा चुके हैं। 132 परियोजनाएं ट्रायल एंड रन में हैं जबकि 92 परियोजनाओं से रेगुलर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

शुरूआती दौर में दो ही कार्यदायी संस्थाएं थी जिसके कारण काम तेजी से नहीं हो पाया। अब पांच और कार्यदायी संस्थाएं आ गई हैं। इस समय सभी परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। 68 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं। शासन की तरफ से आगामी दिसंबर तक पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। - सत्येंद्र कुमार, एई जल जीवन मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें