फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब 15 मिनट में होगी छह घंटे में होने वाली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल ब्लड बैंक में अब ब्लड की पांच से छह घंटे में होने वाली जांच मात्र 10 से 15 मिनट में ही हो जाएगी। इसके लिए शासन ने ब्लड बैंक को अत्याधुनिक किमी एनोसिसेंट एनेलाइजर मशीन उपलब्ध कराया है। अगले माह से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से इस अत्याधुनिक ब्लड जांच मशीन की नि:शुल्क सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल मौर्या ने बताया कि एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, एचसीवी व एमपी टेस्ट में अब तक पांच से छह घंटे लगते थे, लेकिन अब ब्लड से संबंधित ये सभी जांच की रिपोर्ट मात्र 10 से 15 मिनट में उपलब्ध हो जाएगी। शासन ने इसके लिए पूरे प्रदेश के तीन ब्लड बैंकों के लिए किमी एनोसिसेंट मशीन (इमोनेसी एनेलाइजर) मशीन उपलब्ध कराया है। जिसमें आजमगढ़ का ब्लड बैंक भी शामिल है। शासन से आयी मशीन को ब्लड बैंक में स्थापित करा दिया गया है और अगले माह से इस मशीन की सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगी, जो पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। इस मशीन की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। ब्लड से संबंधित सभी जांच की रिपोर्ट अब 10 से 15 मिनट में ही उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें