फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब स्मार्ट कार्ड से निशुल्क सफर कर सकेंगे राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके शिक्षकों के मुफ्त बस यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाने जा रहा है। यह स्मार्ट कार्ड रेडियो फ्रिक्वेंसी पहचान (आरएफआइडी) पर आधारित होंगे। बस कंडक्टर इलेक्ट्रानिक टिकट इश्यूइंग मशीन (ईटीआईएम) में जैसे ही इस कार्ड को स्वैप करेंगे जीरो मूल्य का टिकट निकल आएगा। इसके लिए शिक्षा निर्देश बेसिक ने शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए लिए आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए पुरस्कृत शिक्षकों की सूची एक्सेल पर साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराना होगा। इससे नवीन टिकट प्रणाली के अंतर्गत आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक उप्र शिक्षा सामान्य (2) अनुभाग प्रयागराज ने बीएसए को पत्र जारी कर सूची भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अपने जनपद में राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की सूची एक सप्ताह के अंदर भेजें। इससे राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ शिक्षकों की मुफ्त यात्रा का पूरा रिकार्ड निगम के पास रहेगा, बल्कि शिक्षा विभाग से मुफ्त यात्रा की प्रतिपूर्ति में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें