मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए एवं आंगनबाड़ी के लिए इन्फैंटोमीटर दिए। वहीं जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अधिकारियों व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने देखा-सुना। इस दौरान डीएम राजेश कुमार ने स्मार्टफोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस फोन से आपके कार्यों में स्मार्टनेश आएगी। स्मार्टफोन प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ में क्रमश: वंदना पाठक, सीमा यादव, सरिता सिंह, वर्षा सिंह, वंदना देवी, कुसुम लता, प्रमिला, सुधा श्रीवास्तव, मंजू मौर्या, संध्या सिंह, माधुरी देवी, कुसुम देवी आदि को मौके पर दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने की है, इसलिए जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करें। जो जिम्मेदारी दी जाय, उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। सभी के बच्चों को अपना समझ कर पारदर्शिता एवं इमानदारी से पुष्टाहार का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी अच्छी चीज है, इसका दुरुपयोग न करें। तकनीकी से काम करने की क्षमता बढ़ेगी और स्मार्टफोन से आपके कार्यों में भी स्मार्टनेश आएगी। जल्द ही ऐप भी लांच किया जाएगा जिसकी जानकारी विभाग द्वारा दी जाएगी।