फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब सारंगी, आनंदमय गणित और मृदंगम से पढ़ेंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा एक और दो से संस्कृत विषय को हटा दिया गया है। अब संस्कृत की पढ़ाई कक्षा तीन से होगी। कक्षा एक और दो के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए नई किताबें तैयार की गई हैं। अगले महीने तक किताबें बच्चों को मुहैया करा दी जाएंगी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2706 विद्यालयोंं में करीब सवा तीन लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग इन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। इसके तहत कक्षा एक में पढ़ाई जाने वाली किताब कलरव को हटा दिया गया है। इस किताब से ही विद्यार्थियों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी व आंशिक संस्कृत पढ़ाई जाती थी। अब इसकी जगह हिंदी के लिए सारंगी, गणित के लिए आनंदमय गणित व अंग्रेजी के लिए मृदंगम किताब तैयार की जा रही हैं। बीएसए समीर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के लिए किताब तैयार की जा रही हैं। प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे रोचक ढंग से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें