फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय स्कूलों में हर तीसरे महीने होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अभी तक अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं होती थीं लेकिन अब हर तीसरे महीने परीक्षाएं होंगी। विभाग विद्यालयों में जुलाई के अंत में तिमाही परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले के 2702 परिषदीय स्कूलों में चार लाख से अधिक छात्रों को अब साल में चार बार परीक्षा देनी होगी। विभाग के साथ छात्र-छात्राएं भी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा करते थे। नए पैटर्न से कई तरह के बदलाव हुए हैं, जिसमें शिक्षकों को हर तीसरे माह के लिए तय पाठ्यक्रमों को पूरा करना है। हालांकि अभी तक किताबें नहीं आ पाईं हैं। ऐसे में पहली परीक्षा कराने के वास्तविक लक्ष्य पर तो पानी फिरना भी तय है। नए निर्देशों को मानें तो पहली परीक्षा जुलाई के अंत में होने की संभावना है, जबकि छमाही परीक्षा अक्टूबर में तथा तीसरी परीक्षा जनवरी और वार्षिक परीक्षा को मानते हुए चौथी परीक्षा मार्च में कराई जाएगी। इस माह में परीक्षा परिणाम जारी होंगे और अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत करेंगे। सभी परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में निपुर्ण भारत मिशन से गणित और हिंदी पर जोर दिया जा रहा है। संख्या ज्ञान तथा मूलभूत साक्षरता पर विशेष जोर है। हिंदी भाषा में सरल शब्दों से बने वाक्यों से लेकर अनुच्छेद पढ़कर प्रश्नों को हल करने तक बच्चों को सिखाया जाएगा। इसी प्रकार गणित में साधारण जोड़ घटाव से लेकर गुणा के प्रश्न तक बच्चों को सिखाने की तैयारी है। परीक्षाओं के माध्यम से ही छात्रों के क्षमता का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें