फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुख्यात कुंटू की गैंगस्टर कोर्ट में हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू व संजय यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कासगंज जेल से पेशी पर आजमगढ़ लाया गया। दोनों को गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश रामानंद की अदालत में पेश किया गया। बाद में अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए अगली तारीख 24 जुलाई मुकर्रर की। वहीं दूसरी तरफ दो अन्य मामले में भी कुंटू सिंह की पेशी हुई। आरोपी पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन

गैंगस्टर कोर्ट में डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पेशी कोर्ट नंबर छह में तीन मामलों में हुई। जिसमें गैंगस्टर के साथ एक स्कूल से रंगदारी मांगने के मामले में तो दूसरा जमीनी विवाद के मामले में था। कुंटू सिंह का नाम टॉप टेन गैंगस्टर की लिस्ट में भी शामिल है। हालांकि 16 जून को कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने कोर्ट में समर्पण किया था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसकी पत्नी पर भी धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य गंभीर आरोप में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से वह लगातार फरार चल रही थी। सरकारी अधिवक्ता के रूप में लोक अभियोजक संजय द्विवेदी रिमांड के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें