फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सात दिनों में बाढ़ खंड की जमीन खाली करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर क्षेत्र के बांध खंड की जमीनों को सात दिनों में खाली करने का नोटिस मिला है। सहायक अभियंता की ओर से जारी नोटिस से हड़कंप मचा है। कुछ लोगों के कब्जे को हाल ही में प्रशासन ने हटाया था। वहीं अब बाढ़ खंड की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नगर में बने शहर सुरक्षा बांध इन दिनों अवैध निर्माण के कब्जे में घिरा है। जगह-जगह लोगों ने इसके ऊपर घर बना लिया है। हालत यहां तक पहुंच गई है कि कई जगहों पर बंधा ही पूरी तरह से गायब हो चुका है। लोग इस पर पशुओं को बांध रहे हैं। कुछ लोग सब्जी उगा रहे हैं। वहीं जगह-जगह लोगों ने अवैध काॅलोनियां बसा ली है। उनके आवागमन के लिए बंधे को काटकर रास्ता भी बना लिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर कब्जा नहीं हटाया जाता है तो बाढ़ खंड उस कब्जे को हटाएगा और वसूली कब्जेदारों से की जाएगी।

00

शहर सुरक्षा बांध पर कब्जा जमाए लोगों को नोटिस दी गई है लेकिन कितने लोगों को नोटिस जारी हुई है यह बताना मुश्किल है। दो दिन बाद बैठक है, इसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन खरवार, सहायक अभियंता, बाढ़खंड प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें