फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहनगर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वृद्घावस्था पेंशन योजनांतर्गत मेंहनगर में वृद्घावस्था पेंशन में आधार सीडिंग की प्रगति अत्यंत खराब है। इसे लेकर समाज कल्याण अधिकारी ने मेंहनगर के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अमित कुमार को नोटिस दी है।। साथ ही 31 जुलाई तक 60 प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं कराए जाने पर जुलाई का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि मेंहनगर विकास खंड में वृद्घावस्था पेंशन योजनातर्गत आधार सीडिंग की प्रगति खराब मिली है। इसे लेकर मेंहनगर के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अमित कुमार ने 15 जून व 15 जुलाई को स्पष्टीकरण जारी किया था। जिसका जवाब नहीं दिया गया न तो आधार सीडिंग में अपेक्षित प्रगति भी नहीं किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे लेकर काफी रोष व्यक्त किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी को आधार सीडिंग में अपेक्षित प्रगति नहीं लाए जाने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 31 जुलाई तक 60 प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं कराया जाता है तो माह जुलाई 2022 का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें