फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने वालों एक हजार वाहनस्वामियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में सात हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का 17.75 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। हालांकि ब्याज में राहत के लिए परिवहन विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की थी। बावजूद वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं किया। अब विभाग वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई करने में जुट गया है। एक हजार वाहन स्वामियों की लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। दो दिन पहले ही छह सौ वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 8272 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों पर विभाग का करीब 20 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था। एआरटीओ कार्यालय से इन बकायेदारों को नोटिस भी जारी किया गया है। शासन ने वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए कर में छूट देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद बकाएदारों ने बकाया जमा नहीं कराया। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के तहत कुल 570 वाहन स्वामियों ने ही आवेदन किया है। इसमें से मात्र 375 से ही एक करोड़ 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बकाएदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। दो दिन पूर्व 600 लोगों को नोटिस जारी की गई है। अब एक हजार वाहन स्वामियों की लिस्ट तैयार की गई है, उन्हें भी नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें