सगड़ी। तकरीबन 10 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में मदरसा प्रबंधक को तहसीलदार सगड़ी ने नोटिस जारी किया है। उनसे 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में तहसीलदार सगड़ी कोर्ट में मामला भी दायर है। बिलरियागंज कस्बे में स्थित मदरसा जामे अतुल फलाह पर सरकारी जमीन पर 80 दुकानों, मदरसा के कक्ष व अस्पताल के कुछ हिस्से का निर्माण कराने का आरोप है। शिकायत हुई जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई तो तहसीलदार सगड़ी ने मौके पर जाकर चिह्नांकन किया। अब तहसील प्रशासन ने मदरसा प्रबंधक को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब-तलब किया है। इसके साथ ही तहसीलदार कोर्ट में इस अवैध कब्जे केे बेदखली को लेकर वाद भी दाखिल कर दिया गया है। मदरसा द्वारा जिस सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किया गया है। उसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ के लगभग बतायी जा रही है। नोटिस का जवाब आने के बाद बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बृजेंद्र उपाध्याय तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि मदरसा द्वारा लगभग डेढ़ हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रुप से कब्जा किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ है। प्रबंधक को नोटिस जारी कर दी गई है। जवाब आने के बाद बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।