फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-गन्ना एप पर नहीं, अब ई-गन्ना केन यूपी पर मिलेगी पर्ची की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों को सट्टा, पर्ची और गन्ना रकबा की जानकारी ई-गन्ना एप पर नहीं, ई-गन्ना केन यूपी एप पर मिलेगी। गन्ना विभाग की ओर से जिला गन्ना कार्यालय में एप के बारे में जानकारी देने के लिए नोटिस चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन

किसानों को उनके सट्टा पर्ची की जानकारी के लिए गन्ना विभाग की ओर से ई-गन्ना एप जारी किया गया था। प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने पर किसानों को फोन पर ही उनका सट्टा, फसल का रकबा, पर्ची की तिथि और संख्या की जानकारी मिल जाती थी। फोन में एप डाउनलोड होने पर किसानों को पर्ची की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। अब विभाग की ओर से ई-गन्ना एप के बजाए ई-गन्ना केन यूपी एप जारी किया गया है। किसान प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर उनकी फसल के रकबे के अलावा पर्ची की संख्या को तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए गन्ना विभाग कार्यालय में एप के बारे में जानकारी देने के लिए नोटिस चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें