फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दैनिक लेखा रजिस्टर के सभी कालम नहीं किए पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर लोक सभा क्षेत्र लालगंज परीक्षित खटाना ने बताया है कि लोक सभा क्षेत्र लालगंज में दरोगा प्रसाद सरोज व नीलम सोनकर प्रत्याशी है। निर्वाचन व्यय लेखें की जांच के लिए तीन-तीन तिथियों को निर्धारित किया गया। लेखा टीम ने जांच में पाया कि समस्त भुगतान से संबंधित बिल वाउचर को प्रत्याशी व अधिकृत एजेंट द्वारा हस्ताक्षर कर लेखे के साथ प्रस्तुत नहीं किया गया एवं दैनिक लेखा रजिस्टर के सभी कालम पूर्ण नहीं किए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि निर्वाचन व्यय लेखें की जांच के लिए 13 मई, 17 मई व 22 मई निर्धारित की गयी है। 17 मई को द्वितीय लेखा परीक्षण की तिथि को उपरोक्त प्रतिनिधियों द्वारा व्यय लेखे की जांच लेखा टीम द्वारा कराई गई। जिसमें समस्त भुगतान से संबंधित बिल, वाउचर को प्रत्याशी व अधिकृत एजेंट द्वारा हस्ताक्षर कर लेखे के साथ प्रस्तुत नहीं किया गया व दैनिक लेखा रजिस्टर के सभी कालम पूर्ण नहीं किए गए हैं। उन्होंने दरोगा प्रसाद सरोज और नीलम सोनकर से अनुरोध किया कि उपरोक्त कमियों को पूर्ण करते हुए 22 मई को लेखा टीम के समक्ष व्यय लेखा प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें