फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित महिला एवं वृद्धावस्था पेंशन के एक भी आवेदन लंबित न रहे : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड की दिसंबर 2025 रैंकिंग की समीक्षा
विज्ञापन

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की दिसंबर 2025 माह की शासन स्तर से जारी ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार के निर्देश दिए। निराश्रित महिला एवं वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की समीक्षा में कहा कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे। तकनीकी आधार पर किसी पात्र लाभार्थी का आवेदन निरस्त न किया जाए। कन्या सुमंगला योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। मंडलायुक्त ने पीएम सूर्य घर योजना, विद्युत निगम, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। सामाजिक वानिकीकरण की समीक्षा में लगाए गए पौधों को शत-प्रतिशत जीवित रखने तथा मृत पौधों के रिप्लेसमेंट के निर्देश दिए। वहीं, शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों में फर्नीचर, चहारदीवारी, गेट, मिड-डे-मील की गुणवत्ता, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर बल दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में निराश्रित गोवंश संरक्षण, गौ-आश्रय स्थलों के नियमित निरीक्षण, पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा सहभागिता योजना के अंतर्गत सत्यापन के बाद ही अनुदान जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें