फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कल से शुरू होगा नामांकन, 27 को नाम वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए प्रशासन की ओर आचार संहिता का पूरा खाका तैयार कर लिया है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि कुल करीब जनपद में 13 स्थानों पर नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। तहसीलों में भी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद में 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव के सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रशासन मुस्तैद हो गया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 27 अप्रैल को होगी। वहीं चुनाव चिह्न आवंटन 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जबकि 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 16 नगर निकाय है। इसमें तीन नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायत है। उक्त नगर निकायों में कुल 458627 मतदाता है। इसमें 217653 महिला मतदाता व 240974 पुरुष मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 24 अप्रैल तक (सुबह 11 से तीन बजे तक) नामांकन पत्र जमा किए जाएगा। 25 अप्रैल को सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम वापसी होगी। 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 13 मई को सुबह आठ से समाप्ति तक मतगणना होगी।
कुल नगर निकाय - 16
कुल नगर पालिका परिषद - 03
नगर पंचायत - 13
नगर निकायों में कुल वार्ड - 238
कुल मतदान केंद्र - 160
कुल मतदान स्थल - 532
कुल संवेदनशील मतदान केंद्र - 86
कुल संवेदनशील मतदान स्थल - 292
कुल अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 59
कुल अति संवेदनशील मतदान स्थल - 168
कुल अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र - 15
कुल अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थल - 72
चार सुपर व 21 जोन में बांटा गया जिला
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले को चार सुपर, 21 जोन व 60 सेक्टर में बांटा गया है। सकुशल, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यों के लिए कुल 21 प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ताकि चुनाव पर निगरानी हो सके। वहीं 48 स्थायी निगरानी टीम, 48 उड़न दस्ता, 16 वीडियो अवलोकन टीम लगाई गई है। इसके साथ ही 44 रिटर्निंग आफिसर, 57 सहायक रिटर्निंग आफिसर, 16 प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए लेखा टीम, सहायक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए लेखा टीम व मतदान के लिए 2344 मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे 140 हल्के व 167 भारी वाहन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि जिले में हल्के वाहनों की कुल उपलब्धता 545 व भारी वाहनों की कुल उपलब्धता 10045 है। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को संपन्न कराने के लिए 140 हल्के वाहन व मतदान पार्टियों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए कुल 167 भारी वाहनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें