फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए नोडल अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी न इन अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

कार्मिक व प्रशिक्षण के लिए सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय एवं अनुदेशक राजकीय पॉलीटेक्निक आजमगढ़ कुलभूषण सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह को नोडल अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एसके सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचक नामावली के लिए एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा समस्त एसडीएम एवं समस्त बीडीओ, समस्तईओ नगर निकायों को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन सामग्री, प्रपत्र एवं मतपेटी के लिए एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदर्श आचार संहिता के लिए एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा समस्त एसडीएमको सहायक नोडल अधिकारी, प्रेक्षक के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह को नोडल अधिकारी, मत पत्र के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश चंद जायसवाल को नोडल अधिकारी, टेंटेज, प्रकाश एवं माइक व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग लालजी यादव को नोडल अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आजमगढ़ संजीव कुमार को सहायक नोडल अधिकारी, वीडियो कैमरा, सीसीटीवी एवं वेबकास्टिंग के लिए डीडीओ रविशंकर राय को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें