फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट-रिन्यूवल डीएल के लिए अब नहीं करना होगा अधिक इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर चालकों को डुप्लीकेट, रिन्यूवल डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट लेने पड़ते थे, जिसमें डेढ़ से दो महीने तक लग जाते थे। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने एक बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने परमानेंट डीएल के अलावा डीएल के सभी तरह के कार्यों में स्लॉट बढ़ा दिए हैं। पूर्व में बुक स्लाट समाप्त होते ही नए स्लाट कम समय में ही बुक हो जाएंगे। परिवहन विभाग के आफिसों में अब डीएल के लिए आने वालों की भीड़ न के बराबर रह गई है। क्योंकि विभाग ने लर्निंग लाइसेंस को आनलाइन आवेदन करके फेसलेस स्कीम में टेस्ट देकर पाने की व्यवस्था कर दी है, लेकिन डुप्लीकेट, रिन्यूवल, नाम-पते में संशोधन आदि कर्यों के लिए भी आवेदन कर स्लॉट लेना पड़ता है। इसमें डेढ़ से दो महीने तक लग जाते थे। इस कारण लोगों को हो रही रही दिक्कत पर परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने डुप्लीकेट, रिन्यूवल डीएल, नाम-पते में संशोधन वाले कार्यों में स्लॉट की व्यवस्था में राहत देने का प्रयास किया है। पहले 90 स्लाट बुक होते थे। इसके बाद भीड़ अधिक हो गई तो उसे बढ़ाकर 110 कर दिया गया। बावजूद लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने स्लाट की संख्या को बढ़ाकर 180 कर दिया है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि कुछ दिन बाद भीड़ कम होने पर आम आदमी अपना काम आसानी से करा पाएंगे। यह व्यवस्था सारथी पोर्टल पर शुरू हो गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्लाट की संख्या बढ़ाकर 110 से 180 कर दी गई है। जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें