कप्तानगंज के बाबा गोपी दास कुटी पर आयोजित दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते। संवाद
- फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज। कस्बा स्थित बाबा गोपी दास कुटी पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भैया दूज पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख पारस नाथ यादव ने किया। जिसमें जिले के कई दर्जन पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। अंत में नीबी के पहलवान भैया लाल यादव और कदमघाट के पहलवान समर यादव के बीच फाइनल कुश्ती खेली गई। जिसमें नीबी के भैया लाल यादव ने बाजी मारी। भैया लाल को अंगवस्त्रम व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उप विजेता कदमघाट के समर यादव को भी नगद पुरस्कार दिया गया। संचालन देवनाथ यादव ने किया। दंगल के रेफरी की भूमिका आयोजक गोमती यादव ने निभाया। इस अवसर पर जोखन सोनकर, राजेंद्र यादव, ग्राम प्रधान शिवशंकर गुप्ता, राकेश यादव, अरविंद यादव, बिट्टू शुक्ला, हरिकिशुन, श्रीराम आदि मौजूद रहे।