आजमगढ़। जनपद में रविवार को एक नया कोरोना संक्रमित मिला। वहीं, नौ कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5656 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5428 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 136 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 105 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में निजामाबाद में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।