फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। सिधारी थाना क्षेत्र में समेदा बाजार में बाइक की चपेट में आकर कलावती (50) घायल हो गई। अहरौला थाना के फूलवरिया पेट्रोल पंप के पास कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। जिससे बाइक सवार सूलचंद (50) निवासी खजुरी अहरौला घायल हो गए। इसी क्रम में बाइक से ड्यूटी करने पीजीआई जा रहे आनंद (29) निवासी मनचोभा थाना कोतवाली मंगलवार की सुबह छतवारा मोड़ में आटो से भिड़ कर घायल हो गए। जहानागंज पुल पर ईरिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार धर्मजीत (42), गुलशन (23), गोली (13) व शिवम (14) निवासी दाऊदपुर मुबारकपुर घायल हो गए। घटना के समय सभी बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं अहरौला के भदौरा बाजार में आटो से टकरा कर बाइक सवार विशाल (18) व सोभावती (50) घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें