फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार नीलगाय का शिकार, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के भुवना बुजुर्ग गांव के पास नील गाय को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। नीलगाय को आधा दर्जन गोली मारी गई है। नीलगाय को गोली मार मनबढ़ जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इसके चलते शिकार करने वाले मौके से फरार हो गए। गांव के चौकीदार विश्वनाथ की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ धारा 429 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशु चिकित्सक डॉ. विनोद यादव ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसके बाद नीलगाय के शव को गड्ढा खोदकर दफन करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें