फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे व शेल्टर होम्स को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल, मंदिर, चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में रैन बसेरे व शेल्टर होम्स को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए। सभी को अस्थाई व स्थाई रैन बसेरे व शेल्टर होम्स में गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय आदि सभी आवश्यक व्यवस्था की जाए। ताकि जाड़े में कोई व्यक्ति खुले में न सोए। वहीं सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों से कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल, मंदिर, चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में रैन बसेरे व शेल्टर होम्स को तत्काल सक्रिय किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति जाड़े में खुले में नहीं सोएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख बाजारों, स्थानों, चौराहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी एवं अन्य सामानों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया को तत्काल करा लिया जाए। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं सब्जी मंडी आदि को चिह्नित कर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों, स्थानों की स्ट्रीट लाइट की जांच कर लिया जाए। कचहरी, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रिक्शा व मजदूर स्टैंड पर वाल राइटिंग एवं फ्लैक्सी चिपकाएं। रेस्क्यू टीम का मोबाइल नंबर भी प्रिंट कर प्रमुख स्थानों पर चिपकाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रानी की सराय, अंजान शहीद एवं प्रमुख मार्गों पर जहां वाहनों का आवागमन अधिक होता है, वहां वाहन चेतावनी स्टीकर (रेडियम) लगवाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एवं पशुपालन विभाग सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें