फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में दफन मिला नवजात का शव, पुलिस ने पीएम में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई थाना क्षेत्र के सेलहा नाला के पास गड्ढे में दफन नवजात के शव की घटना का खुलासा बुधवार की सुबह तब हुआ, जब कुत्ते गड्ढे को खोद शव को नोंच रहे थे। शौच को निकले प्रधान पति ने इस दृश्य को देखा। साथ ही उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात के शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। प्रधान पति संतोष ने बताया कि बुधवार की सुबह फ्रेश होने के लिए गांव के बाहर नाले की तरफ गया था। इस दौरान गड्ढे के पास कुत्तों का झुंड दिखा। कुत्ते किसी चीज को नोंच रहे थे। ईंट आदि फेंक प्रधानपति ने कुत्तों को भगाया। करीब जाकर देखा तो दो-तीन दिन के नवजात का शव वहां दफन था, जिससे कुत्ते नोंच कर आधा बाहर निकाल चुके थे। प्रधान की सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए और फिर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। किसने वहां नवजात का शव दफन किया था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें