फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु का मिला सिर, धड़ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर से मानवता शर्मशार हो गई। किसी अभागी मां के कोक से जन्मे नवजात शिशु का कटा हुआ सिर बृहस्पतिवार को दिन में दस बजे मिला। धड़ का कही पर कुछ पता नहीं चला। मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के इरना गोकुलपुर गांव का है। बच्चे का सिर कहां से आया, किसके बच्चे का सिर है, यह कुछ पता नहीं चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के कटे हुए सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटे हुए सिर को जानवर नोच रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें