दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को एल्डर कमेटी ने अध्यक्ष शिव गोविंद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को अपना पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि बार कौंसिल आफ इंडिया सह अध्यक्ष श्रीनाथ पांडेय ने अधिवक्ताओं के हित में सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की अधिवक्ताओं के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल बनाकर केंद्र सरकार को दो साल से भेजा जा रहा है लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी प्रकार हमारी कई मांगे सरकार के पास विचाराधीन हैं और सरकार मौन है।कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद राय, सूबेदार यादव, ओमप्रकाश मिश्र, रवि नरायन राय, घनश्याम पटेल, अनिल कुमार सिंह, राजेश परासर, अरूणेंद्र सिंह, उर्फ बब्बन, रविंद्र तिवारी, सूरज श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।