फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन नामांकन उत्सव और मनाया गया स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बलाई परिसर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं नवीन नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान व संचालन एआरपी अरविंद सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति सब कुछ बयां करती है। इस पर अभिभावक शिक्षक अमल करें और इस कार्यक्रम को आगे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में हो रहे कार्यक्रम पर पहले लोग कहा करते थे कि और अंग्रेजी की बढ़ती मांग पर इसे थोपा जा रहा है। जबकि अब दिसंबर 2022 से एक नया वातावरण बनेगा। अध्यापक अभिभावक और बच्चों से मिलकर होगा। टीएलएम की प्रशंसा करते हुए प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बलाई को एक ट्रेन के डिब्बे की बोगी जैसा बनाना यह आजमगढ़ जनपद के लिए एक अदभुत मिसाल है। लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए। इसी तरह से उत्साहवर्धन लोगों को हमेशा करते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 5 के साक्षी, काजल, अंशिका और कक्षा 8 में विपिन, दिव्यांशु, प्रीति क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें