फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत निदेशक प्रो. वीके त्रिपाठी ने किया पदभार ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को नवागत निदेशक प्रो. वीके त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गुणवत्ता एवं शोध को बढ़वा देना है। साथ ही एकेडमिक स्वयत्ता हित में प्रोत्साहित करना है। संस्थान का विकास औरव नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देना है। प्रो. त्रिपाठी हरकोट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। यहां निदेशक नियुक्त होने के पूर्व प्रो. त्रिपाठी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज बिजनौर में तीन वर्ष से अधिक समय की सेवा दे चुके हैं। इससे पूर्व डा. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी फॉर हैंडीकैप्ड कानपुर के निदेशक रह चुके हैं। बीटेक हरकोट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर, एमटेक आईआईटी दिल्ली और पीएचडी की उपाधि आईआईटी कानपुर से प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें