फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत न्यायालय परिसर में लगे नए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के दृष्टिगत न्यायालय परिसर व जजी मैदान परिसर में ऑपरेशन - फोटो : gulmarg news
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बुधवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत न्यायालय परिसर के मुख्य गेटों और जजी मैदान में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पूरे परिसर में 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत न्यायालय आने वाले सभी वाहनों को जजी मैदान में ही पार्क कराया जाएगा। पुलिस ने अपील कीहै कि सभी लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि चोरी, क्षति अथवा अन्य असामान्य गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में उपस्थित नागरिकों, वकीलों एवं न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और नई पार्किंग व्यवस्था से न्यायालय परिसर में सुरक्षा, सतर्कता को और अधिक मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें