फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैस सिलिंडर से हमला कर चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। गैस सिलिंडर से हमला कर अपने चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को अहरौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि अहरौला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत माहुल निवासी दिलीप अग्रहरि ने 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे नशे की हालत में अपने चाचा मनोज पर सिलेंडर से हमला कर दिया था। घायल मनोज का इलाज के दौरान निधन हो गया। मामले में गैरइरादतन हत्या से बढ़ाकर धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने दिलीप को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त सिलेंडर भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें