फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: विवाद में दो सगे भाइयों को पड़ोसी ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा भर्ती

Sun, 18 Dec 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बघरा गांव में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बघरा गांव में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव में किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष में सगे भाई रविशेष यादव व सचिन यादव पुत्र शिवपूजन यादव घायल हो गए। इस घटना में रविशेष  की मौत हो गई। जबकि सचिन के पैर में गोली लगी है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण और परिजनों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों पड़ोसियों का आपस में विवाद था। घटना की जांच के लिए दो टीमों को लगाया गया है। साथ ही अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें