फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के एक होटल में शनिवार की देर शाम नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) कार्यकारिणी की बैठक डॉ. वीएस सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नीमा के नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम डॉ. वीएस सिंह, डॉ.डीडी सिंह, डॉ. बीबी सिंह, डॉ. आरपी सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में डॉ. अजीम अहमद को अध्यक्ष, डॉ. विनोद कश्यप को सचिव और डॉ. संतोष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त डॉ मनीष राय को उपाध्यक्ष, डॉ. उमेश पांडेय और डॉ. फहीम रजा खान को संयुक्त सचिव, डॉ.मो.ताहिर और डॉ. रणविजय राय को सह-कोषाध्यक्ष, डॉ. विभूति मिश्र, डॉ. प्रदीप सरोज और डॉ. सौरभ पाठक को एकेडमिक सचिव, डॉ. नोमान अहमद, डॉ. शाह नवाज और डॉ. दीपक जायसवाल को खेल सचिव बनाया गया। नए पदाधिकारियों व सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. विनोद कश्यप द्वारा गाया हुआ देशभक्ति गीत ‘मेरे वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम ना आए’ ने सभी को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। अंत में नीमा आजमगढ की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अध्यक्ष डॉ. डीडी सिंह, सचिव डॉ. एएस खान, कोषाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डॉ. वीएस सिंह ,संचालन डॉ. प्रदीप सरोज ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत मौर्या, डॉ. अजय कुमार, डॉ. एसके.चौहान, डॉ. उपेंद्र दूबे, डॉ. बेलाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें