फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मनाया अन्याय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने बृहस्पतिवार 10 अगस्त को अन्याय दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा।
विज्ञापन

कौंसिल के पदाधिकारियों ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 10 अगस्त 1950 को विशेष अध्यादेश द्वारा संविधान के अनुच्छेद में संशोधन कर मुस्लिम व इसाई दलितों से आरक्षण छीन लिया। जबकि आजादी का पहला उद्देश्य सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना था। सभी वर्गों के पिछडेपन को दूर करने और जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए उन्हें आरक्षण की सुविधा दी गई थी।
कहा कि भाजपा सरकार अगर सच में पसमांदा मुसलमानों की हितैषी है तो अनुच्छेद 341 से धार्मिक प्रतिबंध हटा कर मुस्लिम व इसाई समाज की अनुसूचित जतियों को भी आरक्षण दे। ज्ञापन देने वालों में जकरिया फैजान, अलीम अहमद, शाहरुख, फैजान अहमद, फहद,शाहबाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें