नायब तहसीलदार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मारपीट करने के मामले को लेकर मंगलवार को तहसील के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम व तहसीलदार को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बीते रविवार को नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में पिटाई कर दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सबकुछ शांति से बीत गया लेकिन मंगलवार को पीटे गए कर्मचारी के समर्थन में लामबंद कर्मियों ने नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम व तहसीलदार को पत्रक भी सौंपा। पीड़ित चतुर्थ श्रेणी कर्मी मुन्नीलाल सोनकर के अनुसार रविवार को तहसीलदाद के अर्दली सुबाष यादव ने फोन कर कहा कि परिसर स्थित पोखरी में काफी मात्रा में मछली है। जिन्हे जाल डालकर दौड़ा दो। इस पर मैं जाल लेकर रविवार की सुबह तहसील पहुंचा तो तहसीलदार कहीं जा चुके थे। जिस पर वह नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह के आवास पर चला गया। मैने आवाज दिया तो उनके पिता जी बोले। जिस पर मैने पूछा की साहब है तो उन्होंने बताया कि है। इस पर मैं घर के अंदर चला गया और साहब के कमरे का पर्दा हटा कर उनसे मछली दौड़ाने के निर्देश के बाबत कही। इस पर नायब तहसीलदार उसे साथ लेकर तहसील के मुख्य गेट के पास बारामदे में आए और वहीं बिना किसी कारण के लात घूसो से पीटने के बाद भगा दिया। कर्मचारी की नायब तहसीलदार द्वारा पिटाई किए जाने की जानकारी होने पर तहसील कर्मी आक्रोशित हो उठे और मंगलवार को तहसील परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।