फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नगर पंचायत कर्मियों ने 29 अतिक्रमणकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी, चौक, महाजनी टोला में कुछ दुकानदारों एवं मकान मालिकों द्वारा नालियों पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा मार्ग पर दुकान का सामान लगा कर नाली, इंटरलाकिंग मार्ग पर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे नालियों की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जिस कारण आए दिन जाम लगा रहता है। इस मामले में ईओ द्वारा 29 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी स्थित धर्मशाला के पास लकड़ी गिराने के लिए नगर पंचायत की गाड़ी करीब एक घंटे जाम में फंसी रही। ईओ प्रह्लाद पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को दिन में 12 बजे नगर पंचायत के बाबू अशोक कुमार मौर्य, माधव प्रसाद यादव, सत्यनारायण भास्कर, लौटन यादव, मुकेश कुमार आदि टाउन एरिया कर्मियों द्वारा कस्बा के मोहल्ला ठठेरी बाजार सब्जी मंडी में छह दुकानदारों, मोहल्ला चुड़िहार में 13 दुकानदारों, महाजनी टोला में 10 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। नोटिस में लिखा है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर किए गए अतिक्रमण को स्वंय हटा लें। अन्यथा नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण को तोड़कर हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का शुल्क अतिक्रमणकर्ता से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें