फूलपुर नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना में शामिल किया है। इसके तहत नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 205.18 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। योजना के तहत मिले बजट से 13 स्थानों पर कार्य कराए जाएंगे। लखनऊ-बलिया मार्ग पर नई बस्ती में नाला मरम्मत व इंटरलाकिंग के लिए 47.90 लाख, इसी मार्ग पर कुंवर नदी से कोतवाली के बीच 60.80 लाख रुपये से एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। वार्ड वार्ड तीन में नाली व सड़क के निर्माण के लिए 19.25 लाख रुपये, जलकल परिसर में नाली व इंटरलाकिंग के लिए 21.93 लाख, पुरानी मिर्चा क्षेत्र में पटरी निर्माण के 13.19 लाख, वार्ड दो में नाली व इंटरलाकिंग के लिए 6.88 लाख, नाली पटिया के लिए 7.04 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वार्ड तीन में रामधारी के पुलिया से फिरतू के मकान तक सड़क के उत्तर पटरी पर इंटर लॉकिंग कार्य 13.34 लाख, वार्ड एक में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मलिन बस्ती, वार्ड दो में संत कबीर नगर मलिन बस्ती, वार्ड तीन में अंबेडकरनगर मलिन बस्ती, वार्ड चार में संत बक्स नगर मलिन बस्ती में 2.97 लाख और 33 केवीए पावर स्टेशन में 2.97 लाख रुपये से पेयजल घर बनवाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है, जिसमें 20 लाख रुपये जारी भी हो गया है।