फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही भोज से लौट रहे मौसेरे भाईयों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। केदारपुर नहर तिराहे पर किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों तेरहवीं के भोज से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के चक मकसूदजहां गांव निवासी रवि गौतम (23) व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी प्रदीप (19) अदालती मौसेेरे भाई थे। शुक्रवार को दोनों अलग-अलग बाइक से अहरौला थाना के बनाखुर्द गांव स्थित मौसी के यहां तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए थे। भोज में शामिल होने के बाद रात दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। अभी दोनों केदारपुर नहर तिराहे पर ही पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक दोनों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप को इलाज के लिए शाहगंज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। रवि गौतम मां-बाप की इकलौती संतान था तो वहीं प्रदीप फूलपुर तहसील पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें