फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हत्यारों को फांसी, पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर/बरदह/निजामाबाद। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलों में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने हत्यारों को फांसी की सजा और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल वर्मा और संचालन मंत्री शिवानंद सिंह ने किया। इसी तरह मार्टीनगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष राम प्रताप यादव व मंत्री चंद्रभान आजाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हरिशंकर शुक्ला को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाय। अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद के घर हुई चोरी को लेकर बरदह पुलिस हीलाहवाली कर रही। इस संबंध में एसपी से मिलने का निर्णय लिया गया। अवनीश सिंह, बद्रिका प्रसाद, रामनाथ आदि मौजूद थे। इसी क्रम में निजामाबाद तहसील में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें